top of page

Have You Tried These Worksheets?

image.png
image.png

बच्चों के लिए महाशिवरात्रि से जुड़ी Activities

Updated: Feb 10

Bachchon ke liye Mahashivaratri Activities


READ IN ENGLISH: Click Here


महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका मतलब ही होता है, “भगवान शिव की महा रात।”


ये फाल्गुन महीने (फरवरी-मार्च) की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन लोग शिवजी की पूजा, व्रत, और ध्यान करते हैं। कुछ लोग तो रात भर जागकर भगवान शिव की आराधना में बिताते हैं। महाशिवरात्रि भारत के साथ-साथ नेपाल में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।  


इस आर्टिकल में हम बच्चों के लिए कुछ मज़ेदार activities शेयर कर रहे हैं, जिन्हें वे इस त्योहार के दिन कर सकते हैं।


यह त्योहार हमें अंधकार और अज्ञान पर जीत पाने की सीख देता है। ज़्यादातर त्योहारों में खाने-पीने और मेल-मिलाप पर जोर होता है, लेकिन महाशिवरात्रि का पर्व थोड़ा अलग होता है। यह दिन अपने भीतर उतरने, ध्यान करने और खुद को भगवान भोलेनाथ से जोड़ने का दिन है।


आइए, देखते हैं कि बच्चे इस दिन क्या-क्या मज़ेदार Activities कर सकते हैं:


1. कहानी सुनाना (Storytelling)


भगवान शिव से जुड़ी ऐसी सैकड़ों कहानियाँ हैं, जो आप बच्चों को सुना सकते हैं। आप बच्चों को भोलेनाथ की वह कथा सुना सकते हैं जिसमें बाबा ने विष-पान कर संसार की रक्षा की थी। माता पार्वती से उनकी शादी की कहानी भी आप अगर बच्चों को सुनाए तो वो इसे चाव से सुनेंगे।


बच्चों को समझाने के लिए आसान उदाहरणों का इस्तेमाल करें।

जैसे –

"शिवजी की तीसरी आँख ज्ञान का प्रतीक है।"

"उनकी जटाओं से निकलने वाली गंगा पवित्रता की सूचक है।"


बच्चों से सवाल पूछकर उनकी जिज्ञासा बढ़ाएँ।

जैसे – "शिवजी के सिर पर चाँद क्यों है?" या "त्रिशूल क्या दर्शाता है?"


आप चाहे तो शिवजी पर बच्चों की किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं या अपने बच्चों के साथ पढ़ सकते हैं।


Click to buy
Click to buy

Click to buy
Click to buy

Click to buy
Click to buy

2. बच्चों के लिए महाशिवरात्रि से जुड़ी Craft Activities


  • बच्चों से एक छोटा सा डमरू बनवाएँ।


  • Trishul drawing activity कराएँ।



  • शिवजी का simple colouring page print करके बच्चों से colour करवाएँ।



🎉 Free Mahashivaratri Worksheet!


हमने बच्चों के लिए शिवजी पर activities और fun जानकारी वाली एक printable worksheet बनाई है। यह worksheet homeschooling, classroom या family activity के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है। बच्चों के लिए महाशिवरात्रि Worksheet Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇


Maha Shivaratri Worksheets for Kids
₹0.00
Buy Now


चलो साथ Celebrate करें!


आप अपने बच्चों के साथ महाशिवरात्रि कैसे मनाते हैं? हमें ज़रूर लिखें। आप चाहें तो हमारे FB group में share भी कर सकते हैं।


आपको और आपके परिवार को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएँ 🕉️

This post contains Amazon affiliate links. By purchasing through these links, you help support our content at no additional cost to you. Thank you for your support!

$50

Product Title

Product Details goes here with the simple product description and more information can be seen by clicking the see more button. Product Details goes here with the simple product description and more information can be seen by clicking the see more button

$50

Product Title

Product Details goes here with the simple product description and more information can be seen by clicking the see more button. Product Details goes here with the simple product description and more information can be seen by clicking the see more button.

$50

Product Title

Product Details goes here with the simple product description and more information can be seen by clicking the see more button. Product Details goes here with the simple product description and more information can be seen by clicking the see more button.

Recommended Products For This Post

Follow us on Instagram

Testimonials.gif
  • 540+ Pages, Super Economical, All-In-One Bundles  

  • Play based Conceptual Learning

  • Step-By-Step 37 Different Activities

  • From Varnamala to Full Reading Writing Competence

  • English Glossaries & Instructions

  • Free Audio Support and Video Keys 

  • High Quality Hard Copy

bottom of page